कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर हापुड़ में तैनात एसडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात एसडीएम विवेक यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। एसडीएम और उनके दो साथियों पर एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। साथ ही पांच लाख रुपए हड़पने का भी आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने एसडीएम विवेक यादव समेत उनके घनिष्ठ मित्र सऊद आलम और उसकी बहन शाजिया के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि मामला दिल्ली के द्वारका में स्थित उत्तम नगर थाना क्षेत्र का है जहां इसी वर्ष 13 अगस्त को सुबह लगभग 9:30 बजे एक फर्नीचर व्यापारी मोहम्मद जाबिर अली पुत्र मकसूद अली ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला और कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। मृतक के भाई मोहम्मद अकील ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने धारा 306/34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर के अनुसार मृतक जाबिर अली ने अमरोहा में एक जमीन खरीदी थी और कारोबार स्थापित किया था जिससे सऊद आलम और शाजिया आलम लगातार रंगदारी मांग रहे थे। सऊद आलम अमरोहा के तत्कालीन एसडीएम विवेक यादव के घनिष्ठ मित्र हैं जिसके चलते इन तीनों ने मोहम्मद जाबिर अली का दाखिल खारिज नहीं होने दिया। एफ आई आर के अनुसार एसडीएम विवेक यादव ने मृतक से पांच लाख रुपए भी हड़प लिए थे। आरोपियों द्वारा लगातार मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके चलते उसने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने एसडीएम विवेक यादव, शाजिया आलम और सऊद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!