हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की रात दस बजे घोषणा की है कि तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष की आयु वाले बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। इसके साथ ही हेल्थ वर्कर्स को 10 जनवरी से प्रिकॉशन डोज दी जाएगी और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को चिकित्सक के परामर्श पर 10 जनवरी से ही प्रिकाशन डोज दी जाएगी।
क्रिसमस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित कर रहे थे। ओमिक्रोन के संकट को देखते हुए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन को 11 महीने पूरे हो चुके हैं। अब 15 से 18 साल की आयु के बच्चों को तीन जनवरी यानी सोमवार से वैक्सीन लगाई जाएगी। हेल्थ वर्कर्स को 10 जनवरी सोमवार से प्रिकॉशन डोज दी जाएगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल ऊपर वाले जिन्हें कोई Comorbidity है, उन्हें प्रीकॉशन डोज दी जा सकती है। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि इस दौरान कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दें।


























