👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ श्रद्धा शाखा के द्वारा संस्कृति सप्ताह मनाया गया जिसमें प्रथम दिवस पर गाय को गौशाला में चारा गुङ व रोटियां दी गई। जिसमें संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयोजिका एवं संस्था के सभी सदस्यों ने अपना अपना सहयोग दिया।
संस्था की अध्यक्षा अलका बंसल ने कहा कि हमें गाय की सेवा करनी चाहिए इससे हमें पुण्य प्राप्त होता है। डॉ पूनम ग्रोवर ने कहा कि गाय हमारी माता के समान है हमें इसका खानपान का और चारे का ध्यान रखना चाहिए और तन मन से सेवा करनी चाहिए। संस्था की अन्य सदस्यों में अंशु गर्ग ,सरिता गर्ग, प्रभा गुप्ता,डा पुष्पा गर्ग, रुबीना माहेश्वरी, सपना अग्रवाल, वीना वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


























