हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के स्टार न्यू भारत हॉस्पिटल के प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। बता दें कि अस्पताल पर मौत का इंजेक्शन लगाने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर स्टार न्यू भारत हॉस्पिटल के प्रबंधक बलविंदर कौर, डॉ अनिल शर्मा, डॉक्टर सोनिया शर्मा समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला 18 अगस्त का है जब गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं रोड पर स्थित स्टार न्यू भारत अस्पताल में गांव दौताई निवासी जीशान को भर्ती कराया गया। पहले दाहिने हाथ फिर बाए हाथ पर इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई गुलजार पुत्र जब्बार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसके भाई के इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई है और गलत इंजेक्शन लगाया गया है जिससे जीशान की मौत हुई है। पुलिस द्वारा न्याय न मिलने पर मृतक के भाई ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्टार न्यू भारत अस्पताल के प्रबंधक बलविंदर कौर, डॉ अनिल शर्मा, डॉक्टर सोनिया शर्मा, पंकज और रचना के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























