हापुड़,(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक माह नवंबर 2021 तक की प्रगति के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबन्धन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर विकास, वन विभाग, अलौह खनन, कृषि विपणन/ मंडी समिति हापुड़ व गढ़, सिंचाई आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कर करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व व स्टांप वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये। साथ ही आरसी भी जारी की जाए। उन्होंने स्टाम्प वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारीज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण आदि का आवंटन, कुम्हारी कला, चकमार्ग तथा सार्वजनिक उपयोग की भूमि व तालाब पोखरों आदि से हटाये गये अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शतप्रतिशत पूरा किया जाये।
जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मासिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के सम्बन्ध में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन आदि विभागों को निर्धारित समय में राजस्व की वसूली का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिये गये है कि राजस्व का लक्ष्य बढ़ाया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।



























