दुष्कर्म की शिकार मृत बच्ची के घर पहुंची न्यायपीठ बाल कल्याण समिति










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  दरिंदगी और फिर मौत के घाट उतारी गई छह वर्षीय मासूम बच्ची के घर सोमवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी पहुंचे। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिवार से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना, और हर संभव कानूनी सहायता आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
न्यायपीठ के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी ने बताया कि आज बाल कल्याण समिति की न्यायपीठ पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई और हर संभव सहायता व सुरक्षा का आश्वासन दिया। न्यायपीठ ने परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषी व्यक्ति को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को निशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान कराई जाएगी। समिति के समक्ष पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर पुलिस अधीक्षक व पुलिसकर्मियों के कार्य की तारीफ की। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति मैं अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी, सदस्य मजिस्ट्रेट बाबूराम गिरी ,शशि, सुनील त्यागी हुमा चौधरी अमित कुमार आदि बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समिति के सहयोग के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व डा शाहरूख, डा आमिर, यशरफ उपस्थित रहे। बता दें कि 4 दिसंबर 2021 को एक 6 वर्षीय बच्ची का शव हापुड़ के एक मौहल्ले में स्थित घर के संदूक से बरामद हुआ था जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में हत्यारोपी गिरफ्तार किया जा चुका है।








Related Posts

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
error: Content is protected !!