कांग्रेस नेत्रियों ने हापुड़ में जगह जगह बांटे प्रतिज्ञा पत्र










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):   महिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में हापुड़ शहर के मोहल्ला गांधी गंज में कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए की गई प्रतिज्ञाओं के प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का अभियान चलाया गया।
प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने के दौरान महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा कि यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं के लिए की गई प्रतिज्ञाओं से शहर में जगह-जगह महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।अगली साल 2022 में यूपी में विधानसभा चुनाव हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में अब महिलाएं भी अपनी समान सहभागिता निभाएंगी। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कुल विधानसभा सीटों की 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओ को चुनाव लड़ने के लिए जो प्रतिज्ञा ली है महिलाओं के लिए लिया गया प्रियंका गांधी का ये फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण को और बढ़ावा देने के लिए हैं। इसके साथ ही महिलाओं को प्रतिवर्ष 3 घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त देने की प्रतिज्ञा भी महिलाओं के घरेलू बजट खर्च को भी कम करने का काम करेगा। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन उत्तीर्ण छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल फोन मुफ्त में देने का काम प्रियंका गांधी अपने द्वारा ली गई प्रतिज्ञा के तौर पर पूरा करेंगी। महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे से महिलाओं में आगे बढ़ने की अलख भी जगाई।
इस दौरान कंचन,मोनिका, शीतल, अंजली, प्रिया,बबली,मंजू शर्मा आदि महिलाएं शामिल रही।








Related Posts

पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी

🔊 Listen to this पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की रात बसपा…

Read more

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पीएम को भेजा

🔊 Listen to this फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पीएम को भेजा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेहड़ा में एक विवाहिता का शव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी

पूर्व सांसद की गाड़ी की ट्रैक्टर से ज़ोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे पूर्व एमपी

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पीएम को भेजा

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव पीएम को भेजा

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान
error: Content is protected !!