👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय स्टेट बैंक हापुड़ से शुक्रवार को एक वाहन ऋणियों को ऋण समाधान योजना के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी एक प्रैस नोट में बताया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में एक मुश्त ऋण समाधान योजना 2021-2022 का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत पुराने एनपीए खातों में 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। ऋणी को एसबीआई छुट के द्वारा ऋण खाते का तुरंत समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली सर्किल के महाप्रबंधक श्रीराम पी अय्यर, उपमहा प्रबंधक मेरठ रणविजय प्रताप, क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार सिह आदि उपस्थित थे।




























