हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी 14 नवंबर 2021 को बुलंदशहर में होने जा रहे “कार्यकर्ता सम्मेलन” की तैयारी के सम्बंध में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ द्वारा जनपद हापुड़ के गोल मार्किट स्थित पंडित छज्जूमल की धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी सचिन चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बैठक में पहुंचे। कांग्रेस जनों ने प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सचिन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू” के दिशा निर्देशानुसार 14 नवंबर को बुलंदशहर में “कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी आदरणीया प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बुलंदशहर में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में भाग लेने के लिए जनपद हापुड़ से अधिक से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए अपील की। सचिन चौधरी ने जिला/शहर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण और कमेटी के पदाधिकारी,वार्ड कमेटी के अध्यक्ष,न्याय/ग्राम पंचायत अध्यक्षगणों को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के लिए कहा।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बुलंद शहर में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में कांग्रेसी आमजन की समस्या को लेकर वहां जाएं जिससे आमजन की लड़ाई को प्रियंका गांधी जी धरातल पर पूरी मजबूती से लड़ सकें।
बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल,पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन,सतीश शर्मा,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,खालिद खान,अरविंद शर्मा,अंकित शर्मा,नरेश कुमार भाटी,पंडित दीपक शर्मा,जकारिया मनसबी,निसार पठान,रिजवान कुरैशी,हसन आतिफ, जलज तेवतिया,गौरव गर्ग,विक्की शर्मा,गुलजार अहमद,देवेंद्र कुमार,कमर आलम,अमरजीत जंगी,तारेश्वर त्यागी,अमित सैनी,विनोद कुमार, जस्सा सिंह,गुलफाम कुरैशी,एहतेशाम कुरैशी,कुलदीप आत्रें,यशपाल सिंह ढिलौर,इरफान कुरैशी,डॉक्टर फराइम,सविता गौतम,कुसुमलता,रतनलाल पार्चा,सुखपाल गौतम,अब्दुल कलाम,अबूजर चौधरी,राहत चौधरी,कुलदीप शर्मा, वी.सी.शर्मा,सुनील वर्मा,राजन पंडित,शादाब कुरैशी,समीर चौधरी,सद्दाम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























