हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर डिपो ने अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
हापुड़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि दिल्ली-गढ़ मार्ग पर 50 बसें श्रद्धालुओं के लिए लगाई जाएंगी और आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे तथा यात्री किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

























