हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दीपावली पर्व पर थाना हाफिजपुर व गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
थाना हाफिजपुर के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। यह हादसा एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मारने से हुआ।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर के थाना निगौही के गांव निगादी के प्रदीप ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई, भाभी व भतीजी के साथ बाइक पर जा रहा था कि बुलंदशहर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी परिणामस्वरुप उसके भाई व भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य खबर के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत ग्रीन नर्सरी के पास एक इको कार व आटो में टक्कर हो गई। परिणामस्वरुप आटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई महेश निवासी जनैठी थाना कंकखेड़ा मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























