फोटो: शुभांगी अग्रवाल द्वारा बनाई गई रंगोली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने दीयों की श्रंखला से घरों को रोशन किया तो वहीं रंगोली से घरों को सजाया। हापुड़ की श्रीनगर निवासी शुभांगी अग्रवाल पुत्री सुनील अग्रवाल ने बेहद आकर्षक रंगोली बनाई जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया। शुभांगी ने एक बैठी हुई महिला की आकृति को रंगोली में ढाल दिया। वहीं आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली तनिषा अग्रवाल पुत्री प्रतीक अग्रवाल ने भी बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई। तनीषा को आर्ट में काफी दिलचस्पी है। सलोनी अग्रवाल पुत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने भी रंगोली बनाई।
बता दें कि जवाहर गंज निवासी श्रीयांशी अग्रवाल ने भी एक मोर की बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई। दिवाली पर लोगों ने घरों में तरह-तरह की रंगोलो बना घरों को सजाया। जवाहर गंज की राशि अग्रवाल और सोनी अग्रवाल पुत्री शिव अग्रवाल ने भी रंगोली बनाई।





हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

























