Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गालंद डंपिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम के अवर अभियंता ने 10 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता ने सरकारी काम में बाधा डालने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला 28 अक्टूबर का है जब अवर अभियंता योगेश कुमार मजदूरों के साथ निगम द्वारा चिन्हित जमीन की बाउंड्री करवा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और गाली गलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया जिसके बाद योगेश ने पिलखुवा कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए 10 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजेंद्र कुमार (आढ़ वाले) की तरफ से सभी को दीपावली, गोवर्धन, गंगा स्नान पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई























