👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट को 21000 दियो से सजाया गया। दीयों की रोशनी से गंगा तट जगमगा उठा। अद्भुत दृश्य को देखने के लिए तमाम श्रद्धालु पहुंचे। दीयो को जय श्री राम के नाम की माला में भी पिरोया गया। बता दें कि वन विभाग ने गंगा उत्सव का आयोजन किया है। वन विभाग और गंगा सभा आरती के तत्वावधान में मंगलवार की शाम को ब्रजघाट में मुख्य स्नान घाट पर 21000 दीपक जलाए गए। इस दौरान वन क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा गौरव गर्ग, पंडित अशोक नागर आदि मौजूद थे। इस दौरान बच्चों ने बड़ों ने सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

राजेश कुमार वर्मा (लल्लू) की ओर से सभी नगरवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं






























