हापुड़ सीमन (ehapurnwes.com):जनपद हापुड़ में दशहरा पर्व पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रामलीला मैदान में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल कर्मी, पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। बता दें कि हापुड़ के रामलीला मैदान में शनिवार की तड़के रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके चलते ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु
दोपहर से ही रामलीला मैदान में आना शुरू हो जाते हैं। यह क्रम देर रात तक जारी रहता है। मेले में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।
बता दें कि हाल ही में झूला झूल रही एक महिला का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































