हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक क्रेशर मालिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की।
बता दें थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी धर्मेंद्र एक क्रेशर चलाता था। गुरुवार की सुबह वह क्रेशर से घर के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने धर्मेंद्र का शव पेड़ से लटका देखा जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































