👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/ सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ द्वारा भीमनगर के वेदबालिका स्कूल तथा शक्तिनगर में रामनवमी पर कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मातृमंडल सेवा भारती की नगर अध्यक्षा शशी गोयल ने कहा कि रामनवमी पर कन्या पूजन सनातन हिन्दू धर्म की परम्परा है। सेवा भारती समाज के गरीब व उपेक्षित बन्धुओं के मध्य जाकर प्रति वर्ष रामनवमी पर कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित करती हैं। समाज में सामाजिक समरसता के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से सेवा भारती द्वारा विभिन्न सेवा बस्तियों में सेवा के कार्यक्रम सतत् चलाए जा रहे हैं।ब्रिजेश कुमार गोयल, रेणु अग्रवाल, राजरानी गोयल,मीनू चौहान आदि उपस्थित थे।
























