👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा नेताओं के प्रति किसानों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है और किसान काले झंडे दिखाकर विरोध व्यक्त कर रहे है। जनपद हापुड़ की सीमा से जुड़ी किठौर विधानसभा है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सतवीर त्यागी विधायक है।
भाजपा विधायक सतवीर त्यागी रविवार को अपने काफिले के साथ जनसंपर्क के लिए निकले थे। विधायक का काफिला जैसे ही पसवाड़ा पहुंचा तो नौजवान किसानों का समूह हाथों में काले झंडे हाथों में लेकर सामने आ गए। किसान गौ बैक के नारे लगा रहे थे। किसानों के विरोध और काले झंडे देखकर भाजपा विधायक ने वापिस जाने में ही भलाई समझी और वह उल्टे पैर लौट गए।






















