
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
दिवाली से पहले गढ़मुक्तेश्वर को तोहफा: ₹15.13 करोड़ से चमकींगी 40 किमी सड़के
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। दिवाली पर्व से पहले क्षेत्र की बदहाल सड़कों की किस्मत बदलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 40 किलोमीटर लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत का खाका तैयार किया है। इसके लिए करीब 15.13 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
विभाग की योजना के अनुसार, इस बजट से क्षेत्र के प्रमुख रास्तों और संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इनमें पलवाड़ा मार्ग से साल्हाबाद, सिंभावली-हरोरा से बंगौली (वाया हाजीपुर), गढ़-मेरठ पौपाई मार्ग से मानक चौक और NH-24 सिखेड़ा से मुरादपुर हाजीपुर मार्ग जैसे प्रमुख रास्ते शामिल हैं।
इसके अलावा सराय झड़ीना पुल से सैदपुर पुल नहर की पटरी, गढ़-बुलंदशहर मार्ग से बागड़पुर संपर्क मार्ग, कुचेसर महमूदपुर मार्ग से टिगरी मार्ग, अठसैनी ब्रिज से बछलौता ब्रिज और पलवाड़ा से आलमनगर मार्ग की भी मरम्मत की जाएगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी जरूरी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए गए हैं। जैसे ही शासन से इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है, तुरंत टेंडर निकालकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















