
संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की सुनी गई फरियाद
हापुड़, सीमन /हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को हापुड़ जनपद के तीनों तहसील हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों से सैकड़ो फरियादी इस उम्मीद से संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे की समस्याओं का निदान तुरंत होगा। हापुड़ तहसील में एसडीएम व सीओ दीपक चतुर्वेदी ने नागरिकों की समस्याएं और जल्दी निस्तारण के लिए दिए आदेश।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका तो जनपद के दोनों शीर्ष अफसरों ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि वह निराश न हो सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और निश्चित अवधि में निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















