👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली पुलिस के बाद जनपद के थाना पिलखुवा पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिलखुवा पुलिस ने पशुओं का अवैध कटान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने तीन कुंतल मांस और पशु काटने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
दरअसल पिलखुवा पुलिस को पशुओं के अवैध कटान करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने पशुओं का अवैध कटान करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के इमरान और साईमिन है जबकि दो पिलखुवा थाना क्षेत्र के अहमद और साजन है। पुलिस ने आरोपियों से तीन कुंतल मांस, दो छुरी, एक दांव तथा एक सूआं बरामद किया है।






















