हापुड़ सीमन (ehapurnwes.com):वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ द्वारा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हापुड़ में हवन का आयोजन किया गया। ब्रिजेश कौशिक द्वारा हवन विधि विधान से कराया गया। समिति के प्रधान गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए। मंत्री राहुल कंसल ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा सेवा कार्यों को प्राथमिकता देता है। देश में अनेक विद्यालय धर्मशाला एवं प्याऊ गौशाला दिव्य से समाज के सौजन्य से चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक मिथिलेश कुमार बाटा एवं मुकेश माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर लच्छीराम कंसल, नरेंद्र गर्ग, सत्यनारायण अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गुरुचरण अग्रवाल, परसराम बंसल आदि ने हवन में आहुतियां डाली और विश्व शांति की कामना की।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

































