👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों व सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली जीव-जंतुओं के मिलने का सिलसिला जारी है। हापुड़ जनपद की सीमा से जुड़ा एक गांव है पोटा कबूलपुर। इस गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक कोबरा व चंदनगोह निकलने से हड़कंप मच गया। दो लोगों ने बहादुरी का परिचय देते हुए कोबरा व चंदनगोह को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। ई हापुड़ न्यूज आपकों सलाह देता है कि आप ऐसा कदापि न करें बल्कि वन विभाग को सूचित करें। वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ही जंगली जीव-जंतुओं को पकड़ने में सक्षम है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































