👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- नौ पर गुरुवार को एक लावारिस बुलेट मिलने से पुलिस विभाग में हड़ंकप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बुलेट बुधवार की देर रात से सड़क पर खड़ी है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 के किनारे राहगीरों ने एक लावारिस बुलेट खड़ी देखी। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लावारिस बुलेट बुधवार की देर रात से ही हाईवे पर खड़ी थी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

































