हापुड़, सीमन/सूवि (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विकास खण्ड धौलाना में बुधवार को ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को संचारी रोगों के प्रति संवेदित किया गया। इस अवसर सहायक विकास अधिकारी पंचायत त्रिभुवन कौशिक, डॉ राकेश, यूनिसेफ के फिरोज खान, संजय चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जिला समन्वयक गोपाल राय मौजूद रहे। डॉक्टर राकेश व संचारी रोगों के प्रति लोगों को संवेदित किया। 18 अक्टूबर से शुरू होने अभियान के लिए माइक्रो प्लान बनाकर उस पर कार्य करने के लिए कहा। फिरोज खान ने प्रधानों को प्रेरित किया कि आप लोगों के प्रयास से लोगों की जान बच सकती है।प्राथमिकता पर संचारी रोगों के जोखिम को कम करने के लिए कार्य करें। सहायक विकास अधिकारी पँचायत त्रिभुवन कौशिक ने भरोसा जताया कि संचारी रोगों के जोखिम को कम करने के लिए प्रधान व सचिव समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
































