हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने हापुड़ में उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास और उन्हें सभी संभव व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है।
प्रदेश राज्य मंत्री अतुल गर्ग सोमवार को की रात हापुड़ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर की जनरल मीटिंग में उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे जिसकी अध्यक्षता आईआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने की। हापुड़ के उद्यमियों ने उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं को राज्य मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने समस्याओं के हल का आश्वासन दिया है।
आईआईए से जुड़े नए सदस्यों का सचिव शांतनु सिंघल व कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। मेरठ जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त वीके कौशल ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही उद्योग संबंधी सभी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराया। जिसमें नए उद्यमियों के लिए आसान ऋण सुविधा, स्टांप शुल्क में छूट, महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना, बिजली कर में छूट आदि योजनाओं से अवगत कराया। आईआईए के वरिष्ठ सदस्य अशोक छारिया ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं जैसे टूटी सड़कें, बंद पड़े नाले आदि समस्याओं को रखा। पूर्व चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल (रोशे) ने कहा हापुड़ नगर में कोई भी स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। इसी कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित होना चाहिए अन्यथा धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को जिला हापुड़ में शामिल किया जाए। मंच संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया। मीटिंग में धीरज चुग, प्रमोद गोयल, संजीव अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, संजीव जुनेजा, अभिषेक मित्तल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, सर्वेंद्र रस्तोगी, सौरभ अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099
























