हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के द्वारा संपूर्ण जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सिकंदर गेट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर स्वच्छता अभियान में भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां 1857 के स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जबरदस्त खां, चौधरी उल्फत खा के शहीद स्मारक पर सफाई कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी ने किया।
सिकंदर गेट मोती कॉलोनी निवाजी पूरा आदि में नुक्कड़ सभा कर भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में 2014 से बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, जिला संयोजक अमित त्यागी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, आईटी के जिला संयोजक अनिरुद्ध सिंह, मंडल संयोजक राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी, डा दिलशाद अली आदि उपस्थित रहे।



























