हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। बसपा व कांग्रेस के अनेक नेता सपा का दामन थाम चुके हैं। सपा के बढ़ते हुए कुनबे से जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटें हापुड़, धौलाना तक गढ़मुक्तेश्वर भी अछूती नहीं है। जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा कर एक तरह से चुनावी बिगुल बजा दिया है और सीएम संकेत दे गए हैं कि धौलाना विधानसभा चुनाव फतेह करना भाजपा की प्राथमिकता है। भाजपा धौलाना सीट से गत तीन विधानसभा चुनाव में पराजय का मुंह देख चुकी है। धौलाना विधानसभा सीट पर विकास का कितना भी गोरा पीटा जाए ऐसा लगता है कि वोटर विकास पर कम जातीय समीकरण पर ज्यादा ध्यान दे रहा है और उसी का गुणा भाग कर रहा है। बसपा के विधायक असलम चौधरी का झुकाव सपा की ओर है, ऐसे संकेत उनके सपा कार्यक्रमों में शामिल होने से मिल रहा है। एक विश्लेषण के अनुसार धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा – सपा से सीधी टक्कर होने के संकेत मिल रहे हैं। पिलखवा मतदाताओं की भावनाओं का आदर नहीं करने पर भाजपा को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ सकती है। भाजपा से नेता वाई पी सिंह, धर्मेश तोमर, निशांत सिसोदिया, रमेश तोमर के नामों की चर्चा है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























