👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र से मिला। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता, दीपांशु गर्ग, जगदीश सूरी आदि अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने नगर के मुख्य बाजारों में गश्त बढ़ाने तथा गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

























