हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर, सीमन/प्रज्ज्वल शर्मा (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बृजघाट तीर्थक्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मन्त्री नागेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बृजघाट गंगा आरती में भाग लिया। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश मंत्री ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरुवार शाम 4:00 बजे डॉ नागेंद्र प्रताप तोमर का गढ़मुक्तेश्वर में भव्य स्वागत हुआ जिसके बाद प्रदेश मंत्री ने बृजघाट पर मां गंगा की नित्य होने वाली आरती में भाग लिया। बृजघाट गंगा आरती सभा ने फूल माला पहनाकर और गंगा जल भेंट दे कर उन्हे सम्मानित किया। आरती में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही। इस मौके पर आरती समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक नागर, महामंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष संजय रस्तोगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा, शिवम कौशिक, अमित जोगी, रिंकू शुक्ला, अंकित शर्मा और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333























