हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा की टीचर्स कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजीव कपड़े का व्यापार करते थे। गुरुवार के समय राजीव गाजियाबाद से पिलखुवा पहुंचे और उतर कर सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद राजीव सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बाइक सवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। यह मामला राष्ट्रीय राजमार्ग नौ का है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390




























