हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के निवासी एक युवक पर अपने साथी के साथ मिलकर 8 साल में 50 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कॉल सेंटर के जरिए लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगा जा रहा था।
मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर का है जहां शास्त्री नगर निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उससे लोन दिलाने के नाम पर साढे 18 हजार की ठगी हुई थी। साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ जो कि पेसिफिक मॉल में चल रहा था। साइबर सेल ने जब छापेमारी की तो जिला बक्सर (बिहार) के गांव महुआर निवासी राघो उर्फ राघव और जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव जमालपुर निवासी शिवकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों करीब 8 साल से ठगी कर रहे थे और इस दौरान 30 हजार लोगों से 50 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। साइबर सेल ने 11 मोबाइल, 7 बैंक पासबुक, 19 डाटा पेपर शीट, 25 खाली लेटर पैड, 6 एटीएम कार्ड, 3 अधार कार्ड, 8 चेक बुक, एक पैन कार्ड, एक चेक और हाजिरी रजिस्टर बरामद किया है। साइबर सेल ने 25 खाते ट्रेस किए हैं जिसमें से एक खाते की जानकारी मिली है इसमें एक साल में 60 लाख से ज्यादा की ट्रांजैक्शन हुई है। आरोपियों का लक्ष्य रोजाना 10 लोगों को ठगना था। इसके लिए 50 से 60 लोगों को फोन भी किए जाते थे।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




















