👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना धौलाना के गांव शाहपुर फगौता के जाटव समाज के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांव के असरदार लोगों पर उत्पीड़न व शोषण करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि असरदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो जाटव समाज के लोग गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।


























