👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने रात्रि में होटल व ढाबों पर खड़े ट्रकों में से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि गैंग के दो सदस्य फरार हैं।आरोपी थाना धौलाना के गांव देहरा के परवेज व मोमिन हैं जिनके कब्जे से 300 लीटर डीजल, 02 ड्रम, 02 कैन व 01 तेल निकालने की मशीन बरामद की है।गिरोह के दो सदस्य जाकिर व युसूफ फरार हैं।गिरोह के सदस्य उस समय ट्रकों से डीजल चोरी करते थे जब चालक व परिचालक सो जाते थे या खाना खाने जाते थे।


























