👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली पर एक लापता भाई की बहन अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और भाई को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई।
बता दें कि गढ़ के मौहल्ला आदर्श नगर निवासी रुखसार बुधवार को अपने परिजनों के साथ गढ़ कोतवाली पहुंची और लापता भाई सोनू की तलाश की अपील की। रुखसार का कहना है कि उसका भाई मेरठ में एक ढाबे पर काम करता था। उसपर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा था। पुलिस ने सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया था जिसके बाद से ही वह लापता है। करीब 20-22 दिनों से सोनू लापता है। उसकी बहन रुखसार ने पुलिस से सोनू को ढूंढने की गुहार लगाई है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390























