हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हाथरस की बेटी के साथ हुई घटना को एक साल होने पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला और पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार की रात को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी के नेतृत्व में हाथरस की बिटिया की प्रथम बरसी पर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च अतरपुरा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर गोल मार्केट स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ।
कांग्रेसियों ने हाथरस की बिटिया की प्रथम बरसी पर कैंडल मार्च निकालने के पश्चात शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर बिटिया को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के दौरान बिटिया की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च में पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, गुलफाम कुरैशी, निसार पठान खान, पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
































