हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी में गुड़ बाल्टी की आवकें धीरे-धीरे बढ़ रही है और गुरुवार को हापुड़ मंडी में आठ हजार बाल्टी गुड़ आया जो हाथों-हाथ बिक गया। दशहरा पर्व पर असम, बिहार, बंगाल से मांग है।
जब हापुड़ मंडी में गुड़ की आवकें शुरु हुई थी, उस समय भाव 1650 रुपए प्रति 40 किलो खुला, परंतु आवकें बढ़के के साथ ही गुड़ बाल्टी के भाव 70 रुपए टूट कर 1581 रुपए प्रति 40 किलो रह गए। यदि हापुड़ मंडी में गुड़ की आवकें बढ़के का यही क्रम रहा तो 20-25 मोटर तक गुड़ बाल्टी की आवकें पहुंच जाएंगी। गांव डिबाई के किसान राकेश कुमार ने किसानों को मिल रहे गुड़ के भावों पर असंतोष व्यक्त किया और बताया। गुड़ व्यापारी अमित गोयल ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कारोबार घट रहा है और अवैध धंधा करने वाले पनप रहे है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390































