हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख गुरुवार की सुबह गांव असौड़ा पहुंचे, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शाहरुख, इकरार, रुकुम, आजाद अल्वी आदि शामिल थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा-2022 के चुनाव में सपा की जीत निश्चित है और सूबे के मुखिया अखिलेश यादव होंगे। उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर सपा को समर्थन देने का संकल्प लिया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























