हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिल्ली-एनसीआर में लोगों को 29 सितंबर तक गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 29 सितंबर तक बारिश होने की उम्मीद है जिससे 121 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है।
बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मोसमी घटनाओं के दोबारा विकसित होने की वजह से 22 सितंबर से बारिश शुरू हो गई यह सिलसिला 29 सितंबर तक जारी रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर पूरे सितंबर बारिश होगी तो यह पिछले 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं बारिश से प्रदूषण पर भी फर्क पड़ा है। पोलूशन कम होने से हवा की क्वालिटी सुधरी है और अगले 24 घंटे में हवा की गुणवत्ता और भी बेहतर होने की उम्मीद है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























