हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अब आप घर बैठे अपने वोटर आईडी कार्ड में ऐप की मदद से बदलाव करा सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए एक खास मोबाइल ऐप विकसित किया है जिसका नाम वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप है। आपको बता दें कि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, संशोधन कराने जैसी तमाम समस्याओं से मतदाताओं को जूझना पड़ता है। इसके लिए इस ऐप को विकसित किया गया है जो प्ले स्टोर और आईओएस पर भी उपलब्ध होगा। वहीं 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नए वोटर भी इस ऐप के माध्यम से अपना नाम जोड़ सकेंगे।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010


























