हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नकली NCERT पुस्तकों के छपने वाले ठिकाने के भवन स्वामी प्रोपर्टी डीलर खरबंदा को पुलिस पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकती है।
बता दें कि खरबंदा के भवन में पुलिस ने छापा मारकर 27 लाख रुपए मूल्य की नकली NCERT की पुस्तकें बरामद की है और भवन के मुख्य गेट के दो तालों पर सील लगी है। पुलिस इस बात की जांच कर कर रही है कि भवन मालिक खरबंदा और नकली पुस्तकों के धंधेबाजों के बीच क्या सम्बंध है और धंधेबाज किसके माध्यम खरबंदा तक पहुंचे। इस गौरखधंधे से अनेक सफेदपोश नेताओं के तार जुड़े होने की सम्भावना है।
धीरखेड़ा क्षेत्र में जिस भवन में नकली पुस्तकों के प्रकाशन का गौरखधंधा चल रहा था, वह भवन भी अवैध रुप से खड़ा किया गया है, जो मानकों के विपरीत है। भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है। पुलिस से लिए सभी तथ्य जांच का विषय है जिस भवन में नकली पुस्तकों का धंधा चल रहा था उसके लिए भवन स्वामी भी दायित्व है कि वह निगरानी रखते हुए पुलिस को सूचित करता ।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342



























