👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ के कॉलेजों में 450 छात्र-छात्राओं सदस्यता ग्रहण कराई।सदस्यता अभियान में जिला हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। परिषद के जिला संयोजक कार्तिक गौड़ ने बताया कि इस साल विद्यार्थी परिषद जिला हापुड़ में 20 हजार छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को एबीवीपी के सदस्य दिलाने का लक्ष्य रखा है । सदस्यता करने वालों में सुमित ठाकुर,आदित्य सिंह, आकाश पंडित, देवांश चौहान, धर्मेंद्र जी, तुषार भारद्वाज, प्रियांशु,वंश, नवीन, शिवम, रोहित,सनी,बिट्टू, संजीव ,अनुज,आशीष, अंकुश,शिवम ,कुशल जी रहे।
































