हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सांपों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को हापुड़ की रेलवे रोड पर एक एग्रीकल्चर स्टोर में ब्लैक कोबरा निकलने से मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सांप को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।
बता दें कि मामले सोमवार का है जब हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक एग्रीकल्चर स्टोर में एक ब्लैक कोबरा अचानक निकल आया। ब्लैक कोबरा को देख मौके पर मौजूद श्रमिकों में हड़ंकप मच गया। सभी ने कोबरा को पकड़ने का प्रयास लिया लेकिन कोबरा के आगे सभी प्रयास विफल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी रवि ने कोबरा को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033





























