👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी में धान की आवकें धीरे-धीरे बढ़ रही है। हापुड़ मंडी में मंगलवार को करीब 35 सौ बोरी धान आया। मौसम साफ होने तथा धान का रेट अच्छा मिलने से धान की आवकों में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।
धान व्यापारी नरेश त्यागी ने बताया कि हापुड़ मंडी में मंगलवार को 35 सौ बोरी धान आया और धान की किस्म-1509 का भाव 3021 रुपए खुला। हापुड़ मंडी में किसानों को मिल रहे धान के दामों पर किसानों ने खुशी जाहिर की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































