हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए बैठकों का दौर जारी है। सोमवार की शाम को भाजपा हापुड़ उत्तरी नगर मंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष विनीत दीवान की अध्यक्षता में हुई। यह बैठक नगर उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी के निवास पर संपन्न हुई जिसमें सीएम आदित्यनाथ योगी के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री शयामेद्रं त्यागी ने कहा कि 22 तारीख को धौलाना क्षेत्र में होने वाली योगी के जनसंवाद रैली के कार्यक्रम में नगर से सैकड़ों बसो एवं निजी वाहनों के द्वारा हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। नगर अध्यक्ष विनीत दीवान ने कहा कि उत्तरी नगर मंडल के समस्त शक्ति केंद्र के प्रमुखों की मुख्य रूप से जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने शक्ति केंद्र की चिंता करते हुए बूथ अध्यक्षों को लेकर बस,कार या निजी वाहनों द्वारा जनसभा स्थल तक पहुंचाए। योगी वहां पर नवीन कार्यों का एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का एवं लाभार्थियों को पत्र वितरण करके जनमानस तक पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उदय कंसल बनें सह मीडिया प्रभारी:
इस बैठक में उदय कंसल को उत्तरी नगर मंडल में सह मीडिया प्रभारी के दायित्व की घोषणा भी की गई। बैठक में जिला महामंत्री श्यामेद्रं त्यागी, संगठन के विस्तारक कुलदीप, उत्तरी नगर मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, मनीष अग्रवाल, मनोज तोमर, अमित शर्मा, सुनीता शर्मा, महामंत्री सतीश सिंघाल, मंत्री मुदित गोयल, संजीव शर्मा, सौदान सिंह, प्रवीन शर्मा, अमित त्यागी, मीडिया प्रभारी गुड्डू शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

































