हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बड़े ही धूमधाम से रविवार को भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने भगवान गणेश की वंदना कर भजनों पर जमकर डांस किया। महिला-बच्चे सभी ने विसर्जन यात्रा में भाग लिया।
वहीं हापुड़ के क्लेक्टर गंज में स्थित हनुमान मंदिर से हापुड़ के राजा की विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें श्री राधा कान्हा सेवा समिति व पंजाबी एसोसिएशन गोल मार्केट व पटरी व खोखा एसोसिएशन गोल मार्केट हापुड़ ने हापुड़ के राजा की विसर्जन यात्रा में प्रसाद वितरित किया। सूर्यकांत शर्मा एडवोकेट, चंद्रकांत शर्मा एडवोकेट, सुमित भाटिया, वीरेंद्र भाटिया, सतीश भाटिया, बिट्टू अरोरा, चिराग अरोरा, धीरज, सुशील आदि इस दौरान मौजूद रहे।
जेके कॉलोनी में भी भगवान गणेश जी की विसर्जन यात्रा में तमाम भक्त शामिल हुए।
हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी के निवासी कपिल साहनी ने अपने आवास से गणेश विसर्जन यात्रा प्रारंभ की और अठसैनी की गंग नहर में गणेश जी का विसर्जन किया। इस दौरान विपुल ठाकुर, संजू ठाकुर, जलाल शर्मा, विनोद शर्मा, सचिन अरोड़ा, मिंटू अरोड़ा, बंटी आदि मौजूद रहे।


























