हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक मकान की छत पर लगा टॉवर अचानक पड़ोस के मकान की छत पर जा गिरा। इस दौरान मौके पर खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुई लेकिन 12 वर्षीय कैफ के दिल में यह हादसा एक दहशत बनकर बैठ गई है। कैफ ने इस हादसे को बेहद करीब से देखा है।
बता दें कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में हबीबुर रहान पुत्र अल्ला दिया का मकान है। बीती 11 सितंबर को मकान की छत पर 12 वर्षीय कैफ और उसकी बहन सुहाना खेल रही थी कि इसी दौरान पड़ोस की छत पर लगे टावर का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। इस दौरान सुहाना तो थोड़ी दूर थी लेकिन कैफ इस मंजर के बेहद करीब थी जो कि बाल-बाल बच गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर उनके पिता रिज़वान छत पर पहुंचे जहां बच्चों को सुरक्षित देखकर उनकी जान में जान आई।
रिजवान का कहना है कि इस दौरान उनकी छत को नुकसान पहुंचा है, हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना का रिजवान और उसके परिवार ने जमकर विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की मांग की। वहीं विरोध होता देख जिस मकान पर टावर लगा था उसका मकान मालिक रिजवान के आगे हाथ जोड़कर खड़ हो गया और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की और टूटी छत की मरक्कत का वादा किया।
रिजवान ने आरोप लगाया कि पड़ोसी नया टावर ले आया और शनिवार को रिजवान और उनके बच्चों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा जिसके बाद रिजवान के परिजन ने पुलिस को कॉल कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























