हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार एक दवा व्यापारी पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि उसपर लाठी-डंडों से हमला किया गया और उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपए दबंगों ने छीन लिए। बता दें कि मामला रविवार की सुबह का है जब पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार एक दवा व्यापारी इमरान अपनी दुकान पर जा रहा था कि इसी दौरान स्कूटी सवार को लाठी-डंडो से लैस छह-सात लोगों ने रोक लिया और उसके साथ मारपिटाई की। दवा व्यापारी का आरोप है कि इस दौरान उसकी जेब में रखे आठ हजार रुपए भी दबंगों ने छीन लिए।
इस दौरान व्यापारी इमरान के सिर में चोटे आई हैं। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपिटाई हुई है जिसकी जांच जारी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























