
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की विचारधाराओं से मानव जीवन में प्रेरणा लें:डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की चित्र पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रपिता के प्रिय भजन वैष्णव जन तो का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापक व छात्राओं को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज के दिन हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को गांधी जी के सपनों को साकार करने वाला बताया। जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे को आज के परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया गया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















