
जिलाधिकारी अचानक पहुंची निर्माणाधीन काली नदी पुल पर ,मचा हड़कंप
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना गुरूवार को अचानक ग्राम लौटी एवं मुरादपुर में काली नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु अचानक जा पहुंची और उन्होने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया और निरीक्षण में पुल की प्रगति, पिलर, बीम एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया। विकास कार्य की गति धीमी मिलने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुल के बनने से लौटी, मुरादपुर सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि नदी पर बनने वाले पुल के कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















